पुलिस थाना बाग ने सात वर्षों से फरार स्थाई 21 वारंटीयो को एक दिन में पकड़कर किया तामिल

मध्य प्रदेश राज्य

 धार
 पुलिस अधीक्षक  आदित्य प्रतापसिंह के निर्देशन में थाना क्षेत्र में गुंडे बदमाशो एवं फरार आरोपीयो की धरपकड़ के लगातार अभियान चलाया जा रहा है।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  देवेन्द्र पाटीदार, एसडीओपी  दिलीप सिह बिलवाल कुक्षी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 27.03.2023 को थाना प्रभारी रणजीतसिह बघेल के नेतृत्व में थाना बाग के फरार वारंटी (1) आरोपी भाया पिता मडु उर्फ मड़िया जाति भील निवासी धावड़दा थाना टाण्डा के 10 स्थाई वारंट (2) आरोपी भाया पिता केन्दरसिह जाति भील निवासी धावड़दा थाना टाण्डा के 8 स्थाई वारंट (3) आरोपी ईडिया पिता तेरसिह जाति भील निवासी बरखेडा थाना बाग के 3 स्थाई वारंट कुल 21 स्थाई वारंट तामिल कराये गये और वारंटीयो को न्यायालय कुक्षी पेश किया गया।

स्थाई वारंटीयो की धरपकड़ में उप निरीक्षक गिलदारसिह बघेल, उप निरीक्षक जयपाल बिल्लौरे, प्र. आर. 53 लोकेश शुक्ला, प्र.आर. 830 भावसिह रावत, आर. 891 शाहदर चौंगड़, आर. 199 दुर्गेश चौहान, आर. 528 सीताराम डोडवे, आर. 10 मालसिह का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry