मुख्यमंत्री चौहान ने रक्षा मंत्री और कमांडर कॉन्फ्रेंस में आए विशिष्ट अतिथियों का अंगवस्त्र से स्वागत किया

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्री निवास आगमन पर उनका अंगवस्त्र से स्वागत किया। मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह ने रक्षा मंत्री सिंह का तिलक लगा कर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, वायु सेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी, नौसेना अध्यक्ष एडमिरल आर. हरि कुमार, थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे का निवास आगमन पर स्वागत किया। प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, रक्षा सचिव गिरिधर अरमने, मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना एवं सेना के तीनों अंगों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry