इंदौर
मुख्मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए है कि पूरे प्रदेश में जहां ऐसे कुएं या बावड़ी है जो ढंके गए है उन सबकी जांच कर ली जाए, ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। इसके अलावा जो बोरवेल ऐसे होते है जो खुले रह गए है उनकी भी जांच के निर्देश दिए है और यह फैसला किया है कि यदि कोई ऐसा बोवरेल खुला मिला तो निजी है तो निजी जमीन के मालिक पर और कोई सरकारी है तो विभाग का जो भी कर्मचारी अधिकारी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
इंदौर में हुई बावड़ी की दुर्घटना में घायलों को देखने और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। लगातार रेस्क्यू आपरेशन चल रहा है। में स्वयं रेस्क्यू आपरेशन के संपर्क में था। घटना की जांच के निर्देश भी दिए गए है।
मजिस्ट्रियल जांच भी होगी। जो जिम्मेदारी तय करेगी। पुलिस में प्रकरण भी पंजीबद्ध कर लिया है। जांच के आधार पर दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि घायलोें का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सरकार नि:शुल्क इलाज कराएगी। पीएम ने भी पीड़ित परिवारों को राहत राशि देने की घोषणा की है। राज्य सरकार भी पीड़ित परिवारों की सहायता में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मुख्यमंत्री के साथ गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट भी घटनास्थल पर पहुंचे है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

