सबसे ज्यादा बार एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला कप्तान कौन? रोहित शर्मा और धोनी से आगे हैं विराट

खेल

 नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का पहला सीजन 2008 में खेला गया था। राजस्थान रॉयल्स ने तब शेन वॉर्न की कप्तानी में खिताब अपने नाम किया था। उस सीजन में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बनाए थे। ओवरऑल हर सीजन में देखें तो कप्तान के तौर पर एक सीजन में सबसे ज्यादा बार सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली और केएल राहुल नंबर-1 पोजिशन पर हैं। दोनों ऐसा तीन-तीन बार कर चुके हैं।

वहीं मुंबई इंडियंस के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा महज एक बार ही एक आईपीएल सीजन में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बना पाए हैं। सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, डेविड वॉर्नर दो-दो बार ऐसा कर चुके हैं। इस सीजन में देखना होगा कि कौन सा कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाता है। चलिए एक नजर डालते हैं हर सीजन में कप्तान के तौर पर किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन-

2008- महेंद्र सिंह धोनी

2009- एडम गिलक्रिस्ट

2010- सचिन तेंदुलकर

2011- सचिन तेंदुलकर

2012- गौतम गंभीर

2013- विराट कोहली

2014- रोहित शर्मा

2015- डेविड वॉर्नर

2016- विराट कोहली

2017- डेविड वॉर्नर

2018- केन विलियमसन

2019- विराट कोहली

2020- केएल राहुल

2021- केएल राहुल

2022- केएल राहुल

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry