मां सोनिया के घर रहेंगे राहुल गांधी! 10 जनपथ शिफ्ट किया जा रहा है सामान

देश

नई दिल्ली
एक सामाचार चैनल ने दावा किया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का सामान उनके मौजूदा सरकारी आवास से उनकी मां सोनिया गांधी के आवास 10-जनपथ शिफ्ट होना शुरू हो गया है। मानहानि के मामले में 2 वर्ष की सजा के बाद राहुल गांधी की सदस्यता छिनने पर राहुल गांधी को बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया था। उन्हें 22 अप्रैल तक सरकारी आवास खाली करने को कहा गया था।

कांग्रेस नेता अभी 12 तुगलक लेन वाले सरकारी बंगले में रह रहे हैं। 2004 में सांसद बनने के बाद से वह इसी बंगले में रह रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी के कार्यालय के कामकाज के लिए एक अलग घर ढूंढा जा रहा है।
 
प्रधानमंत्री आवास से बड़ा है 10-जनपथ
सैंट्रल पब्लिक डिपार्टमैंट के अनुसार कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का 10-जनपथ आवास प्रधानमंत्री के आवास से भी बड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी का सरकारी आवास 7 लोक कल्याण मार्ग 14,101 वर्ग मीटर में बना है, जबकि 10-जनपत 15,181 वर्ग मीटर में बना है। लाल बहादुर शास्त्री जब प्रधानमंत्री बने तो यहीं रहते थे। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद से राजीव गांधी का परिवार 10-जनपथ में रह रहा है। इसी के पीछे कांग्रेस मुख्यालय है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry