भोपाल
भीम राव डॉ. बाबा साहब अम्बेडर की जयंती पर कमलनाथ एससी के लिए आरक्षित सीट आष्टा जाएंगे। कांग्रेस के लिए यह सीट किसी चुनौती से कम नहीं हैं। कांग्रेस यहां से लगातार सात बार से चुनाव हारती आ रही है। उसे यहां पर 1985 के चुनाव में आखिरी बार जीत मिली थी, इसके बाद से वह इस सीट पर जीत के लिए तरस रही है। ऐसी सभी हारी हुई सीटों पर कमलनाथ इन दिनों दौरा कर रहे हैं।
कमलनाथ 14 अप्रैल को अम्बेडर जंयती के दिन सुबह उनकी जन्मस्थली महू जाएंगे। यहां से वे आष्टा आएंगे। आष्टा में वे मंडलम-सेक्टर के पदाधिकारियों के साथ ही अन्य पदाधिकारियों की बैठक करेंगे। यहां पर वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सभा की तैयारी हो चुकी है। गौरतलब है कि कमलनाथ इन दिनों ऐसी विधानसभा सीटों पर जा रहे हैं, जहां कांग्रेस लगातार कई चुनाव हार चुकी है।
दिग्विजय शासन में भी नहीं भेद पाए आष्टा का गढ़
यहां से चार बार रंजीत सिंह गुणवान विधायक रहे। दो बार चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने उनका टिकट काटकर रघुनाथ सिंह मालवीय को दिया, वे भी इस सीट से जीते। इसके बाद फिर दो बार रंजीत सिंह गुणवान को टिकट दिया गया। अब यहां से रघुनाथ सिंह मालवीय फिर से विधायक हैं। जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी लगातार हा रहे हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

