मुंबई के विरार में करेंट लगने से दो की मौत, कई घायल

देश

मुंबई
मुंबई के विरार ईस्ट में करेंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबिक पांच लोग घायल हुए हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम के दौरान झंडा फहराते वक्त एक लोहे की रॉड ट्रांसफॉर्मर से छू गई।

सूत्रों ने बताया कि गुरुवार की शाम को तकरीबन 200 लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए इकट्ठा हुए थे, लेकिन रात 1030 बजे यहां मातम पसर गया। यहां पर लोहे से बनी हुई एक ट्रॉली थी। लोग इस दौरान ट्रॉली पर बेंजो बजा रहे थे, जबकि कुछ लोग इसे धक्का दे रहे थे। जब कार्यक्रम के बाद ट्रॉली वापस लौट रही थी। इसके बाद यहां यहां पर झंडा फहराया गया, लेकिन ट्रॉली पर लगी लोहे की रॉड ट्रांसफॉर्मर से टकरा गई।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry