सबसे हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं दीपिका पादुकोण

मनोरंजन

मुंबई।

7 साल की दीपिका पादुकोण आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। फिल्म पठान से बॉक्स आॅफिस पर तहलका मचाने वाली दीपिका ने हर बार साबित किया है कि वह एक बेहतरीन अदाकारा हैं। फिल्म ओम शांति ओम से शाहरुख खान के साथ अपने करियर की शुरूआत करने वाली दीपिका आज बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं।

दीपिका के हुस्न और अदाकारी के तो बॉलीवुड बादशाह भी कायल हैं। फिल्म पठान के प्रमोशन के दौरान शाहरुख ने कहा था कि दीपिका फुल प्रूफ एंटरटेनमेंट का पैकेज हैं। जिनमें टैलेंट कूट-कूटकर भरा हुआ है। दीपिका एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनके ऊपर ग्लैमरस, एक्शन, रोमांटिक और यहां तक की कॉमेडी भी शूट करती है। वह हर रोल में फिट हो जाती हैं। यही वजह है कि आज हर हीरो उनके साथ काम करना चाहता है। फिर चाहे उनकी फीस फिल्म के लीड एक्टर के बराबर ही क्यों ना हो। फिल्म पठान में शाहरुख खान के साथ एक्शन मोड और ग्लैमरस अवतार में नजर आईं दीपिका पादुकोण जल्द ही कई ब्लॉकबस्टर फिल्म में नजर आने वाली हैं।  दीपिका की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल है फाइटर। इस फिल्म में दीपिका एक्शन अवतार में ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका और प्रभास  की जोड़ी जल्द ही फिल्म प्रोजेक्ट के में नजर आएगी। यह एक साइंट फिक्शन फिल्म है। इस फिल्म में दीपिका और प्रभास के अलावा अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। इसके अलावा दीपिका जल्द ही इसी साल शाहरुख खान  के साथ फिल्म जवान में नजर आएंगी। इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस नयनतारा  हैं, क्योंकि एसआरके दीपिका को अपनी फिल्म के लिए लकी मानते हैं तो इसलिए इस फिल्म में दीपिका का एक कौमियो होगा।

इसके अलावा अब बात करते हैं दीपिका की सबसे चर्चित फिल्म लेडी सिंघम की तो। यह रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनेगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका की जोड़ी नजर आएगी। इसके साथ ही फिल्म ब्रह्मास्त्र 2 की बात करें तो इसमें दीपिका अपने रीयल लाइफ एक्स बॉयफ्रेंड और एक्टर रणबीर कपूर  की मां के रोल में नजर आएंगी। फिल्म जवान, फाइटर, प्रोजेक्ट के, ब्रह्मास्त्र 2, लेडी सिंघम के अलावा दीपिका द इंटर्न  में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ अमिताभ बच्चन नजर आएंगी। इन सभी बड़े प्रोजेक्ट की लीड एक्ट्रेस हैं दीपिका। सूत्रों की मानें तो अब दीपिका हर एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करती हैं। एक फिल्म के लिए दीपिका 20 से 25 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। इस समय दीपिकी ही एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें फिल्मों के लिए उनके मुताबिक मोटी रकम दी जा रही हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry