लखनऊ
दो चरणों में होने वाले यूपी निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने शनिवार को मेयर प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले सपा ने पहली लिस्ट जारी की थी जिसमें आठ प्रत्याशियों के नामों की ऐलान किया था। सपा की दूसरी लिस्ट में छह जिलों में मेयर प्रत्याशी घोषित किया है। सपा ने बरेली से संजीव सक्सेना, मथुरा से तुलसीराम शर्मा, वाराणसी से ओपी सिंह, आगरा से ललिता जाटव, अलीगढ़ से पूर्व विधायक जमीर उल्ला खां और गाजियाबाद से पीएन गर्ग की पत्नी नीलम गर्ग को मेयर पद का प्रत्याशी घोषित किया है।
सपा की पहली सूची में थे आठ मेयर प्रत्याशियों के नाम
बीते बुधवार को सपा ने 17 में से आठ मेयर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। इस दौरान सपा ने लखनऊ के साथ गोरखपुर, इलाहाबाद, झांसी, मेरठ, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, अयोध्या के लिए मेयर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। इसके अलावा तिलहर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए लालबाबू और कुन्दरकू नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए शमीना खातून को उतारा गया है।
अब तक मेयर के लिए किसे कहां से मिला टिकट
1. लखनऊ बन्दना मिश्रा
2. गोरखपुर काजल निषाद
3. इलाहाबाद अजय श्रीवास्तव
4. झांसी रघुवीर चौधरी
5. मेरठ सीमा प्रधान
6.शाहजहांपुर अर्चना वर्मा
7. फिरोजाबाद मशरूर फातिमा
8. अयोध्या आलोक पाण्डेय
9. बरेली से संजीव सक्सेना
10. मथुरा से तुलसीराम शर्मा
11. वाराणसी से ओपी सिंह
12. आगरा से ललिता जाटव
13. अलीगढ़ से पूर्व विधायक जमीर उल्ला खां
14. गाजियाबाद से नीलम गर्ग पत्नी पीएन गर्ग
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

