कोयम्बटूर में 20 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगी टाटा पावर

बिज़नेस

चेन्नई
 बिजली कंपनी टाटा पावर ने कोयम्बटूर में 20 सार्वजनिक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए कोयंबटूर नगर निगम के साथ भागीदारी की है। कंपनी ने यह जानकारी दी।

तमिलनाडु में इन ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना के बाद यहां टाटा पावर द्वारा स्थापित ईवी चार्जिंग स्टेशन की कुल संख्या बढ़कर 116 हो जायेगी।

यह चार्जिंग स्टेशन, कोयम्बटूर और आसपास के शहरों में इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को चौबीस घंटे और सातों दिन चार्जिंग सेवा के साथ-साथ रखरखाव सुविधा उपलब्ध कराएंगे।

टाटा पावर में व्यवसाय विकास (ईवी चार्जिंग) के प्रमुख वीरेंद्र गोयल ने कहा, ‘‘कोयम्बटूर नगर निगम समेत अन्य निकायों के साथ साझेदारी करके हम भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाना आसान बनाना चाहते हैं। हमारा प्रयास है कि ईवी चार्जिंग स्टेशन उपयोगकर्ताओं की आसान पहुंच में हों।’’

वीपीएस समूह की भागीदारी में मेडोर अस्पताल का अधिग्रहण करेगा फोर्टिस

 स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी कंपनी फोर्टिस हेल्थकेयर ने मानेसर स्थित मेडोर अस्पताल के अधिग्रहण के लिए संयुक्त अरब अमीरात के वीपीएस समूह के साथ समझौते किया है। सौदे का आकार 225 करोड़ रुपये होगा। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।

फोर्टिस ने 225 करोड़ रुपये के कुल खरीद मूल्य पर मेडोर अस्पताल को खरीदने के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। अस्पताल की क्षमता 350 बिस्तरों की है। इसे लगभग नौ महीनों में चरणबद्ध तरीके से चालू किया जा सकता है।

इसके तहत मेडोर की भूमि, भवन और चल संपत्ति की खरीद शामिल है। सौदा जुलाई 2023 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। फोर्टिस हेल्थकेयर ने एक बयान में कहा कि इस सौदे के लिए राशि कर्ज और आंतरिक स्रोतों से जुटाई जाएगी।

 

 

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry