गैस सिलेंडर में आग लगने से एक भीषण हादसा, जोरदार धमाके से सहमें ग्रामीण

छत्तीसगढ़ रायपुर

बलरामपुर
 छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत शुर्रा के जवाहर नगर गांव में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से एक भीषण हादसा हो गया हो गया। हालांकि हादसे में किसी की जान नहीं गई पर सिलेंडर के धमाके से घर में रखे सामान तहस नहस हो गया घर के दीवार सहित खिड़की दरवाजे के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए।

 

दरअसल घटना उस वक्त की है जब घर में मौजूद एक बुजुर्ग महिला करीबन 10:00 बजे खाना पका रही थी। इसी दौरान गैस के सिलेंडर में अचानक आग लग गई जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। बुजुर्ग महिला को इससे पहले कि कुछ समझ में आता वृद्ध महिला दौड़ कर घर से बाहर निकल गई और घर के पड़ोसियों को मदद के लिए आवाज लगाई।

बुजुर्ग महिला की आवाज सुनते ही आसपास के लोग तत्काल मदद के लिए मौके पर पहुंचे। घर के अंदर घुसे तो देखा चूल्हे में आग लगी हुई थी और आग बुझाने की कोशिश की लगभग 15 से 20 मिनट का आग बुझाने की कोशिश करते रहे इससे पहले कि उनको कुछ समझ में आता तुरंत घर से बाहर निकलने का फैसला किया और घर छोड़कर दूर खुले मैदान में बाहर की ओर निकल गए।

तत्काल गैस एजेंसी के कर्मचारी को तत्काल सूचना देने की कोशिश कर रहे थे। देखते ही देखते आधे घंटे के भीतर गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया और घर में मौजूद सारे सामान तितर-बितर हो गए ब्लास्ट सिलेंडर भी कई टुकड़ों में उड़ गया। विस्फोट इतनी भयानक थी कि घर के छप्पर उड़ गए। हालांकि जन की किसी भी प्रकार की हानि नहीं हुई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry