मंदी और छंटनी के माहौल में भी गूगल CEO की चांदी, ₹1855 करोड़ का मिला पैकेज

देश

नई दिल्ली

सर्च इंजन गूगल की पैरेंट कंपनी Alphabet इंक के CEO सुंदर पिचाई की सैलरी में जबरदस्त इजाफा हुआ है। साल 2022 में सुंदर पिचाई की दौलत 226 मिलियन डॉलर या 1855 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई। इसी के साथ वह सबसे अधिक सैलरी लेने वाले दुनिया के कॉरपोरेट लीडर्स में से एक बन गए हैं। सुंदर पिचाई की सैलरी में इजाफा ऐसे समय में हुआ है जब कंपनी कॉस्ट-कटिंग पर जोर दे रही है। बीते वित्त वर्ष में कंपनी ने कई बड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की सैलरी में कटौती की है तो वहीं छंटनी का भी ऐलान किया था।

Alphabet इंक ने बताया कि सुंदर पिचाई की सैलरी में स्टॉक अवार्ड का हिस्सा $218 मिलियन था। 2021 में पिचाई को एक्स्ट्रा फंड या मुआवजे के रूप में कुल $6.3 मिलियन प्राप्त हुए और पिछले तीन वर्षों में सैलरी $2 मिलियन पर स्थिर है। 2022 में अल्फाबेट के कर्मचारियों के लिए औसत कुल मुआवजा 279,802 डॉलर था। पिचाई का मुआवजा उस रकम का 808 गुना था।

सुंदर पिचाई का पैकेज 2022 में अल्फाबेट के अन्य अधिकारियों से ज्यादा है। गूगल के प्रभाकर राघवन और फिलिप शिंडलर दोनों ने लगभग 37 मिलियन डॉलर लिए। वहीं, रूथ पोराट को $24.5 मिलियन थे।

गूगल की चुनौतियां: गूगल की अगुवाई कर रहे सुंदर पिचाई के सामने कई नई चुनौतियां हैं। चैटजीपीटी जैसे ऑटिफिशियल इंटेलिजेंस ने गूगल के दबदबे को कमजोर किया है। कंपनी को मंदी ने भी प्रभावित किया है और 2022 में इसके शेयरों में 39% की गिरावट आई है। हालांकि, 2023 में 19% की रिकवरी देखने को मिल रही है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry