गुरदासपुर
पाकिस्तान अपनी घटिया हरकतों से बाज नहीं आ रहा। दरअसल, सीमावर्ती एक खेत मे से गत दिवस लावारिस पड़ी लगभग 10 करोड़ रूपए कीमत की 2 किलो मिलने की सियाही अभी सूखी भी नही थी कि आज फिर एक किसान के खेत से क्षतिग्रस्त पाकिस्तानी ड्रोन मिलने से हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार जिला गुरदासपुर के सीमावर्ती गांव शाहपुर गोराया मे गेंहू की कटाई करते हुए किसान को खेतों मे क्षतिग्रस्त एक टूटा हुआ ड्रोन पड़ा मिला। इस संबंधी किसान द्वारा सूचित करने पर पुलिस के काऊंटर इंटैलीजैंस विंग ने यह ड्रोन अपने कब्जे मे लिया तथा अज्ञात आरोपियों के विरूद्व केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्योंकि ड्रोन के साथ लाया गया समान किसने उठाया तथा कहा गया इसकी जांच की जानी भी जरूरी है। वहीं सीमा सुरक्षा बल के जवानों तथा पुलिस ने एक बार फिर सर्च अभियान चलाया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

