भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्योत्सव पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कामना की है कि- "मनुष्य के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त सभी को मानव और प्राणियों की सेवा के लिए पुण्य-कर्म की प्रेरणा दें और उनकी कृपा दृष्टि सदैव बनी रहे।"
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री चौहान की पहल पर भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्योत्सव पर्व पर राज्य शासन द्वारा 27 अप्रैल को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

