मुंबई
बिपाशा बसु फिलहाल अपने पैरेंटिंग के सफर को काफी ज्यादा एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस अपने मदरहुड की झलक अक्सर अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हालांकि बिपाशा बसु और उनके हबी करण सिंह ग्रोवर ने अपनी लाडली का चेहरा अभी तक दुनिया के सामने रिवील नहीं किया है, फिर भी लोग उनकी बेटी की महज कुछ झलकियां देखकर भी खुशी से झूम उठते हैं।
इस वीडियो में बिपाशा बसु ने ढीली-ढाली पिंक कलर की मैक्सी ड्रेस पहनी हुई है। एक्ट्रेस की बेटी को बेबी कैरियर में देखा जा सकता है। बिपाशा के आफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किए गए इस क्लिप में मां और बेटी को एक दूसरे की कंपनी को एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है। बिपाशा बसु ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि देवी के साथ डांस करना अब उनका सबसे पसंदीदा काम है। बेटी देवी के साथ जब भी बिपाशा बसु को देखा जाता है, उनके चेहरे पर एक अलग सा नूर दिखाई देता है। इससे पहले भी बॉलीवुड की इस हसीना ने देवी के कुछ वीडियोज शेयर किए हैं। हालांकि किसी भी वीडियो में देवी का चेहरा दिखाई नहीं देता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बिपाशा बसु और देवी बसु सिंह ग्रोवर का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। कमेंट सेक्शन में लोग एक्ट्रेस की बेटी की अच्छी सेहत की प्रार्थना करते दिखाई दे रहे हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

