दुनियाभर में गूंजेगी पीएम मोदी के ‘मन की बात’, लंदन से लेकर यूएन तक तैयारी

देश

 नई दिल्ली

Mann Ki Baat@100: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 100वां एपिसोड रविवार को प्रसारित होने जा रहा है। इस कार्यक्रम के शतक को लेकर ना केवल देश बल्कि देश से बाहर भी तैयारियां की गई हैं। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक और वैश्विक बनाने की पूरी तैयारी है। इस कार्यक्रम के लिए भाजपा और सरकार ने मिलकर तैयारी की है। यूके में भी इसक प्रसारण की पूरी तैयारी की गई है। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में कार्यक्रम की स्क्रीनिंग की जाएगी।

यूएन में भी स्क्रीनिंग
संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। इसके अलावा यूएन के ट्रस्टीशिप काऊंसिल चैंबर में भी इसका प्रसारण किया जाएगा। भाजपा ने कहा है कि यह कार्यक्रम वैश्विक स्तर पर ऐतिहासिक होने वाला है। बता दं कि इस कार्यक्रम का प्रसारण 3 अक्टूबर 2014 को शुरू किया गया था। इसके बाद से हर महीने के आखिरी रविवार को इसका प्रसारण किया जा रहा है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से बात करते हैं और उनकी प्रतिक्रियाओं का भी जिक्र करते हैं।

भाजपा जी जबरदस्त तैयारी
भारतीय जनता पार्टी ने कार्यक्रम को ऐतिहासि बनाने की पूरी तैयारी की है। हर विधानसभा में 100 जगहें सुनिश्चित की गई हैं जहां सामूहिक रूप से लोग इस कार्यक्रम को सुनेंगे। भाजपा के सूत्रों का कहना है कि विदेश सहित करीब चार लाख जगहों पर सामूहिक रूस से कार्यक्रम को सुनने का इंतजाम किया गया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की देखरेख में पूरी व्यवस्था की गई है। सभी राजभवनों, भाजपा के मुख्यमंत्रियों, सांसदों, विधायकों के घर पर भी मन की बात  में पीएम मोदी के संबोधन को सुनने का इंतजाम किया गया है।

बिल गेट्स ने की तारीफ
मन की बात के 100वें एपिसोड को लेकर बिल गेट्स ने भी खास संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, स्वास्थ्य, महिला आर्थिक सशक्तीकरण और विकास के मुद्दों पर काम करने के लिए इस कार्यक्रम ने लोगों को प्रेरित किया है। उन्होंने 100वें एपिसोड के लिए पीएम मोदी को बधाई दी। इसके अलावा यूएन ने भी ट्वीट कर कहा कि ऐतिहासिक क्षण के लिए सभी तैयार हैं। यूएन मुख्यालय में पीएम मोदी के कार्यक्रम का 100वां एपसिडो लाइव दिखाया जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry