रायपुर
रायपुर दक्षिण विधानसभा भेंट मुलाकात कार्यक्रम में वार्ड अध्यक्ष सुयश शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लोहार चौक ब्राम्हण पारा स्थित सरस्वती कन्या शाला स्कूल जो कि काफी जर्जर हो चुका है उसे नवनिर्माण कर स्वामी आत्मानंद स्कूल बनाने की माँग किया। मुख्यमंत्री द्वारा नए सत्र में उसे आत्मानंद स्कूल बनाने का वादा किया गया है!
सुयश शर्मा ने बताया कि स्वामी आत्मानंद स्कूल एक जनहितकारी योजना है जो पूरे देश में चर्चा में बनी हुई है। क्षेत्र की जनता द्वारा अनेक बार माँग किया गया है की वार्ड में एक भी स्कूल आत्मानंद की नहीं है वार्ड के बच्चो के मन में आत्मानंद स्कूल को लेकर काफी उत्साह है। सरस्वती स्कूल आत्मानंद में तब्दील हो जाये तो काफी राहत होगा। इस माँग को देखते हुवे वार्ड वसीयो के राहत एव बच्चो के उच्चशिक्षा गुणवत्ता एक लिए मुख्यमंत्री से माँग किया गया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

