भिलाई
इस्पात कर्मचारी को आॅपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी सेक्टर-6 भिलाई नगर में कार्यरत कर्मचारी लिखेश्वर प्रसाद साहू (सहायक) अपनी सेवा अवधि पूर्ण कर 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस अवसर पर सोसायटी के संचालक मंडल में उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस दौरान उनके सेवाकाल की उपलब्धियों पर संचालक मंडल के सदस्यों ने रोशनी डाली।
अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र और सभी संचालकों ने लिखेश्वर साहू के सुखमय और स्वस्थ भविष्य की कामना की। इस दौरान उपाध्यक्ष,अमिताव वर्मा, संचालक हरिराम यादव,धनंजय चतुवेर्दी,केपी चंद्राकर,वीके वासनिक,पवन साहू,जेके गहिने एवं संस्था प्रबंधक एम. मुरलीधर सहित संस्था के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। लिखेश्वर साहू ने अपने 24 वर्षीय सेवाकाल को याद करते हुए बोर्ड एवं कर्मचारी साथियों से मिले स्नेह और सहयोग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए संस्था की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

