महाराष्ट्र में भाजपा 67 बाजार समितियों पर जीत हासिल करके नंबर वन, राकांपा दूसरे स्थान पर

राजनीती

-भाजपा और उसके सहयोगी दल ने कुल 81 बाजार समितियों पर वर्चस्व बनाया

मुंबई
महाराष्ट्र में 236 बाजार उत्पन्न समिति के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 67 बाजार समितियों पर विजय हासिल कर नंबर वन बन कर उभरी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) 58 बाजार समितियों पर विजय हासिल करके दूसरे स्थान पर है। भाजपा और उसके सहयोगी दल शिवसेना (शिंदे गुट) को 14 बाजार समितियों पर जीत मिली हैं। भाजपा और उसके सहयोगी दल ने कुल 81 बाजार समितियों पर वर्चस्व बनाया है।

इस चुनाव में महाविकास आघाड़ी के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को 58, कांग्रेस को 50 और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी को 18 बाजार समितियों पर विजय मिली है। इस तरह महाविकास आघाड़ी ने तीनों सहयोगी दलों में मिलकर कुल 126 बाजार समितियों पर विजय हासिल की है। 29 बाजार समितियों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं।

शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के प्रवक्ता संजय राऊत ने कहा कि इन नतीजों से पता चल गया है कि आम जनता के बीच सरकार विरोधी लहर चल रही है। शिंदे गुट के नेता और मंत्री अब्दुल सत्तार ने बताया कि यह चुनाव छोटे स्तर का था। आगामी चुनाव में भाजपा और सहयोगी दलों की ही जीत होने वाली है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry