सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की तीन अधिवक्ताओं को बॉम्बे हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश

देश

नई दिल्ली
 उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने तीन अधिवक्ताओं को बॉम्बे उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है।

मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने अधिवक्ताओं- शैलेश प्रमोद ब्रह्मे, फिरदोश फिरोज पूनीवाला और जितेंद्र शांतिलाल जैन को पदोन्नत कर उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है।
उच्चतम न्यायालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि दो मई 2023 को हुई कॉलेजियम की बैठक में तीनों अधिवक्ताओं को न्यायधीश बनाने की सिफारिश करने का निर्णय लिया गया। बयान के मुताबिक, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से 26 अप्रैल 2023 को इन सिफारिशों से संबंधित दस्तावेज उच्चतम न्यायालय को भेजे गये थे।

कॉलेजियम ने इस तथ्य पर भी गौर किया कि महाराष्ट्र और गोवा के राज्यपालों तथा मुख्यमंत्रियों ने तीनों अधिवक्ताओं के नामों की सिफारिशों के लिए अपनी सहमति व्यक्त की है।

कॉलेजियम के प्रस्ताव में कहा गया है कि बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने 26 सितंबर 2022 को इन तीन अधिवक्ताओं की न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नति की सिफारिश की थी।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry