विधायक ने 13 ग्रामीणों को कृषि-वनोपज संग्रहण अध्ययन के लिए किया विदेश रवाना

छत्तीसगढ़ रायपुर

कांकेर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा विगत वर्ष अप्रैल माह में ग्राम आमाकडा में झलमलको लया ल्योर घोटूल रच्चा उत्सव में गोटूल रच्चा समिति के संरक्षक श्रीमती कांति नाग के प्रस्ताव पर स्वीकृति देते हुए समिति के 14 सदस्यों को आदिवासी संस्कृति, परंपरागत कृषि व वनोपज संग्रहण का अध्ययन कराए जाने हेतु इंडोनेशिया भ्रमण की घोषणा पश्चात स्वीकृति प्रदान की गई।

भ्रमण हेतु समिति के 1 सदस्य की असहमति के कारण गोटूल रच्चा समिति के 13 सदस्यों के पासपोर्ट तैयार किए गए है। गोटूल रच्चा समिति के सदस्यों हेतु विदेश यात्रा का यह पहला अवसर है। गोटूल रच्चा समिति के सभी सदस्यों को आज सोमवार को अंतागढ़ विधायक अनूप नाग और समिति की संरक्षक कांति नाग द्वारा शीतला माता मंदिर अंतागढ़ में पूजा अर्चना कर सभी भ्रमणकर्ता के बस को हरी झंडी दिखाते हुए रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना किया। यह समिति 18 मई तक इंडोनेशिया में उक्त विषय में अध्ययन कर वापस लौटेगी।

जिला प्रशासन द्वारा समिति के 13 सदस्यों के साथ जिले के 2 अधिकारियों को भी इंडोनेशिया भ्रमण में भेजे जाने की स्वीकृति प्रदान किए है। इनमें अनुविभागीय अधिकारी रा. भानुप्रतापपुर आईएएस प्रतीक जैन और कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के व्याख्याता वाजिद खान को प्रशासन द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। गोटूल रच्चा समिति के सदस्यों में राजूराम उसेंडी, परमानंद उईके, रामसिंह मरकाम, कंगलू राम कोमरा, सतीश टेकाम, अधन सिंह सलाम, मानिक लाल कोमरा, सुरेश कुमार मंडावी, जुगल राम मंडावी, खेमन कुमार उसेंडी, वीर सिंह मंडावी, अनिल कुमार दुग्गा और दिनेश कुमार दुग्गा शामिल हैं। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश चंदेल, अखिलेश श्रीवास्तव, राकेश गुप्ता, भुरू वर्मा, लहेंद्र कश्यप, अनिस खान, मीतू श्रीवास्तव समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry