नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर निशाना साधा बोले – कांग्रेस की नारी सम्मान योजना वर्चुअल है

राजनीती

भोपाल

शिवराज सिंह चौहान सरकार की लाड़ली बहना योजना के तोड़ के रूप में कांग्रेस की ओर से नारी सम्मान योजना का वादा करने पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहना योजना एक्चुअल है, जबकि कमलनाथ जिस योजना का वादा कर रहे हैं वह वर्चुअल है।

कांग्रेस की इस योजना का हश्र वही होने वाला है जो किसान कर्ज माफी योजना का हुआ था। एक्चुअल और वर्चुअल में अंतर होता है। गौरतलब है कि मंगलवार से कांग्रेस यह वादा करने वाली है कि उसकी सरकार बनी तो वह नारी सम्मान योजना लागू करेगी। इस योजना के तहत वह महिलाओं को डेढ़ हजार रुपए प्रति माह और 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देगी। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पिछली बार का वचन पत्र झूठ का पुलिंदा था। काठ की हांडी दोबारा नहीं चढ़ने वाली है।

नाथ-दिग्गी को द केरला स्टोरी देखने भेजा टिकट
गृह मंत्री ने कहा है कि जाकिर नायक को शांति दूत बताने वालों को द केरला स्टोरी फिल्म जरुर देखनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के लिए फिल्म के टिकट बुक करवाएं हैं। उन्हें फिल्म देखने जाना चाहिए।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry