फेसियल कराने गई महिला को लगा 7 लाख का चूना, ब्यूटी पार्लर में CCTV नहीं; पुलिस ने भी किया परेशान

राज्य

बिहार

अगर आप ब्यूटी पार्लर जाकर फेसियल या ब्यूटी ट्रीटमेंट कराते हैं तो सावधान रहें। वहां पर आपके सामान सुरक्षित नहीं हैं। बिहार की राजधानी पटना में ऐसा ही हुआ। भाई की शादी के लिए फेसियल कराने में महिला को 7 लाख का चूना लग गया। पुलिस ने भी परेशान किया। प्राथमिकी दर्ज कराने में पसीने छूट गए। दोबारा आवेदन देने पर केस दर्ज हुआ। अब पुलिस छानबीन की बात कर रही है।

मामला पटना के राजीव नगर रोड नंबर-6 में स्थित एक ब्यूटी पार्लर का है। शनिवार को  महिला विजया लक्ष्मी कुमारी फेसियल कराने गईं पार्रल में गई। वहां उनके पर्स से सात लाख रुपये के जेवर गायब हो गए। शिकायत पर राजीवनगर थाने मे केस दर्ज कर पुलिस छानबीन करने में जुटी हुई है। महिला राजीव नगर रोड नंबर 25 बी की रहने वाली हैं। उनके पति दीपक कुमार एएन कॉलेज में सहायक के पद पर तैनात हैं। इस वारदात से पूरा परिवार परेशान है।
 

दरअसल, पीड़िता विजया लक्ष्मी पति दीपक कुमार और पुत्र के साथ बोरिंग रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से अपना जेवर लॉकर से निकालकर घर जा रही थीं। इसी दौरान वह ब्यूटी पार्लर में फेसियल कराने के चली गईं। महिला के अनुसार, उन्होंने पर्स पार्लर के काउंटर पर रख दिया। उसी में सोने का हार, टीका, चेन और कान का झल्ला था। जब वह फेसियल करा रही थीं उसी दौरान दो लड़कियां पार्लर में आयीं और काउंटर के पास काफी देर तक खड़ी रहीं। ब्यूटी पार्लर की संचालिका से बात करने के बाद दोनों चली गई। फेसियल के बाद जब महिला ने पैसा देने के लिए पर्स उठाया तो उसका चेन पहले से खुला हुआ था और सभी जेवर गायब थे। पार्लर में आई लड़कियों पर चोरी का शक है।

दोबारा आवेदन पर केस

दीपक का आरोप है कि उन्होंने गहने गायब होने को लेकर थाने में कुछ और आवेदन दिया था। लेकिन, रविवार को उन्हें थाने से कॉल आया। पहले से दिए गए आवेदन पर केस दर्ज नहीं किया गया। पुलिस की ओर से आवेदन में बदलाव करने को कहा गया। दोबारा आवेदन देने के बाद एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस छानबीन करने की बात कह रही है।

भाई की शादी में जाना था

दीपक ने बताया कि उनकी पत्नी को अपने भाई की शादी में  जाना था। जाने के लिए बैंक के लॉकर से जेवर निकाले थे। सात मई को तिलक में नहीं जा सके थे। भाई की शादी में  ऑरिजनल गहने पहन कर सजने संवरने का बहन का सपना टूट गया। पता चला है कि ब्यूटी पार्लर के अंदर सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है। महिला के पर्स से किसने गहने निकाले यह रहस्य है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry