समय-सीमा में पूरी करें योजनाएँ

मध्य प्रदेश राज्य

प्रबंध संचालक यादव ने की एडीबी सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा

भोपाल

आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा प्रबंध संचालक अर्बन डेव्हलपमेंट कम्पनी भरत यादव ने एशियन डेवलपमेंट बैंक फेस-1 के सहयोग से क्रियांवित जल प्रदाय परियोजनाओं और सीवरेज परियोजनाओं की वर्चुअली समीक्षा की तथा जरूरी निर्देश दिए।

यादव ने निर्देशित किया कि निकायों में जिन सड़कों का निर्माण कायाकल्प अभियान के तहत किया जाना है उन मार्गों पर पाइप लाइन बिछाने, भराई और हाइड्रो टेस्टिंग जैसे कार्य 15 मई से पहले पूर्ण करें। जिन निकायों में प्रायोगिक परीक्षण चल रहा है और परियोजना अंतिम चरण में है वहॉ गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए पानी की पर्याप्त उपलब्धता करायें।

प्रबंध संचालक ने संविदाकार को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सीमा में परियोजनाओं को पूरा करें। परियोजना पूर्ण करने के लिए तय की गई समय-सीमा में स्लीपेज न हो। बैठक में प्रमुख अभियंता दीपक रत्नावत और मुख्य अभियंता विजय कुमार गुप्ता और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry