भोपाल
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि शिवपुरी जिले की विद्युत अधो-संरचना को सुदृढ़ करने एवं विद्युत हानियों को कम करने के लिए 269 रूपये स्वीकृत किये गए हैं। इसमें से भारत सरकार द्वारा रिवेंपड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के प्रथम चरण के तहत रूपये 254 करोड़ और भारत सरकार द्वारा 15 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए हैं।
स्वीकृत राशि से 132 केव्ही उपकेंद्र में अतिरिक्त अति उच्च दाब पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापना, 11 नवीन 33/केव्ही उपकेंद्र निर्माण, वोल्टेज व्यवस्था के सुधार के लिए 27 स्थानों पर कैपेसिटर बैंक स्थापना, दस 33/11 केव्ही उपकेंद्रों में क्षमता वृद्धि एवं अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफॉर्मर स्थापना, 225 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना, 1456 किलोमीटर निम्न दाब लाइनों का केबलिंग कार्य, ग्यारह 11 केव्ही फीडर का विभक्तिकरण एवं 1661 किलोमीटर 33 एवं 11 केव्ही उच्च दाब फीडरों का निर्माण सहित अन्य कार्य कराये जायेंगे।
इससे शिवपुरी जिले की 10 वर्षों की विद्युत मांग की सफलतापूर्वक पूर्ति हो सकेगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

