मुख्यमंत्री चौहान के साथ कर्नाटक के विद्यार्थियों ने किया पौध-रोपण

मध्य प्रदेश राज्य

मध्यप्रदेश का पर्यावरण-संरक्षण का संदेश कर्नाटक में देंगे

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान में रूद्राक्ष, जामुन और पीपल के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री के साथ कर्नाटक से आए विद्यार्थियों के समूह ने भी पौध-रोपण किया। विद्यार्थियों ने कहा कि वे पर्यावरण-संरक्षण का यह संदेश कर्नाटक के नागरिकों को भी देंगे। मध्यप्रदेश में हरियाली बढ़ाने के लिए सभी लोग सजग दिखे हैं। विद्यार्थियों ने बताया कि मध्यप्रदेश में पर्यटन स्थलों पर भी सुविधाएँ हैं। विद्यार्थी नगरों की सुंदरता से भी प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने विद्यार्थियों से महाकाल लोक उज्जैन देखने का आग्रह किया। अधिकांश विद्यार्थी कर्नाटक के सूरथकल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अध्ययन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ मेनिट भोपाल के प्रोफेसर अनुराग नगाइच और अन्य प्राध्यापकों ने भी पौधे लगाए।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry