दुल्हन के घर से बेरंग लौटी बारात, मनाते रह गए परिजन लेकिन अपने फ़ैसले पर अड़ी रही दुल्हन

राज्य

बिहार
बिहार के विभिन्न जिलों से शादी समारोह के अजीब मामले सामने आते रहते हैं, कही समारोह में हर्ष फायरिंग हो जाती है, कहीं दूल्हे को दुल्हन की छोटी बहन से शादी हो जाती है। भागलपुर जिले से भी एक अजीब मामला सामने आया है। मंगलवार की रात भागलपुर के रसलपुर (कहलगांव) में धूमधाम के साथ बारात पहुंची। बारातियों का स्वागत हुआ और फिर शादी की रस्म शुरू हुई। दुल्हन स्टेज पर पहुंची जैसे ही उसकी नज़र दूल्हे की शक्ल पर गई, उसने शादी से इनकार कर दिया।

 दुल्हन को दूल्हे के परिजन मनाते रहे लेकिन वह अपने फैसले पर अड़ी रही, दुल्हन ने कहा कि दूल्हे की उम्र काफी ज्यादा है। इतने ज्यादा उम्र के लड़के से वह विवाह नहीं रचाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक युवक की उम्र 38 साल है और युवती की उम्र 20 साल है। लड़की को उसके माता-पिता दूल्हे के परिजन सभी ने समझाने की पूरी कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी और वरमाला नहीं पहनाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुल्हन ने जैसे ही दूल्हे को देखा, उसने शादी से मना कर दिया। वहां मौजूद महिलाओं ने जबरदस्ती तिलक लगाया, लेकिन वह नहीं मानी और बारात को बेरंग लौटना पड़ा।
 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry