न्यूयोर्क
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 'कान 2023' में बॉलीवुड का भी खूब दमखम देखने को मिल रहा है। भारत से अनुष्का शर्मा, सपना चौधरी, सारा अली खान, मृणाल ठाकुर से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन का जलवा रेड कारपेट पर देखने को मिल रहा है। अब एक बार फिर कान के रेड कारपेट से उर्वशी रौतेला का नया लुक सामने आ गया है। इस बार वह ओरेंज गाउन में जलवा बिखेरती नजर आईं। कान के पहले दिन वह पिंक आउटफिट के साथ मगरमच्छ वाला नेकलेस पहनकर काफी सुर्खियों में थीं। अब दूसरे दिन उनका डिफरेंट लुक देखने को मिला। आइए दिखाते हैं तस्वीरें।
76वें फिल्म फेस्टिवल में दूसरे दिन उर्वशी रौतेला Kaibutsu फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचीं। इस दौरान वह रेड कारपेट पर आईं तो लोगों की नजरें बस उन्हीं पर ठहर गईं। वह ऑरेंज रफ्ल्ड गाउन में नजर आईं। मालूम हो कि Urvashi Rautela ने पिछले साल कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था और इस बार उनका ये दूसरा मौका है।
लोगों का उर्वशी रौतेला के लुक पर ऐसा है रिएक्शन
दूसरे दिन उर्वशी रौतेला की रेड कारपेट से जो तस्वीरें सामने आई, उसे देखने के बाद कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया। कुछ ने उनकी तुलना नहाने वाले जुने (Loofah) से की। वहीं कुछ लोगों ने तो उर्वशी रौतेला पर ऐश्वर्या राय बच्चन को कॉपी करने का इल्जाम भी लगाया। दरअसल उर्वशी रौतेला ने जिस तरह रेड कारपेट पर तमाम फैंस को फ्लाइंग किस दी तो इसे देख लोगों ने उन्हें ऐश का कॉपी केट कह दिया।
कौन-कौन ले रहा कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा
इस साल कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में हिस्सा लेने वाले इंडियन सितारों की तो ये लिस्ट जरा लंबी है। जी हां, इस बार ऐश्वर्या राय बच्चन, सारा अली खान, ईशा गुप्ता, अनुष्का शर्मा, मृणाल ठाकुर, मानुषी छिल्लर, रियलिटी टीवी स्टार साक्षी प्रधान, कंटेंट क्रिएटर्स डॉली सिंह, रूही दोसानी और सपना चौधरी का नाम शामिल है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

