जहानाबाद में अधेड़ की पीट पीटकर हत्या, नदी किनारे शव मिला तो मचा कोहराम; वजह तलाश रही पुलिस

राज्य

बिहार

बिहार के जहानाबाद में एक अधेड़ की पीट पीटकर हत्या से सनसनी फैल गयी। करपी थाना क्षेत्र के कूसरे गांव के निकट 55 वर्षीय व्यक्ति की मारपीट कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नादी गांव निवासी सुरेंद्र यादव के रूप में की गई है। परिजन घर से निकले ते जिंदा नहीं लौटे बल्कि उनकी मौत की खबर आई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दिया है।

परिजनों ने बताया कि दोपहर में अपने घर से गए थे। जब देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों के द्वारा खोजबीन शुरू की गयी। इसी बीच आहार के निकट एक शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंचे। मृतक की शिनाख्त की गई तथा इसकी सूचना करपी थाना को दी गई। शव देखते ही घर वाले बेहालत हो गए। वे दहाड़ मारकर रोने चिल्लाने लगे।

सूचना मिलते ही करपी थाना अध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह  घटनास्थल पर पहुंचे। शव को बारीकी से जांच पड़ताल की गयी है। उन्होंने बताया कि पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला प्रथम दृष्टया बनता है। करपी थाना अध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह  मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए  के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। घटना के कारणों के संबंध में विस्तृत जांच पड़ताल की जा रही है।
 
पुलिस ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं। प्रथम दृष्टया हत्या मारपीट कर की गई प्रतीत हो रही है। घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों को रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। हत्या के कारणों की तलाश और हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि परिजनों की ओर से कुछ संदिग्धों की जानकारी दी गई है। पुलिस ने इसका का वेरिफिकेशन कर कार्रवाई का आश्वासन दिया दिया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry