शाजापुर
शाजापुर में प्रेमिका, उसके पिता को गोली मारने के बाद पुलिस में आरक्षक ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर ली। घटना जिले के बेरछा गांव में रविवार देर रात 1 बजे की है। युवती के पिता की मौत हो गई, जबकि उसे गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है। युवती के भाई को भी छर्रे लगे हैं। आरोपी सुभाष खराड़ी देवास जिले में पदस्थ था
थाना बेरछा के ग्राम मालीखेड़ी में हुई घटना का आरोपित आरक्षक सुभाष मायाराम खराड़ी देवास हेडक्वार्टर डीएसपी का ड्राइवर बताया जा रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने ट्रेन के सामने आकर खुदकुशी कर ली, सोमवार सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
आरोपित सुभाष खराड़ी देर रात सीढ़ी के जरिए युवती शिवानी खान के घर में घुसा इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दी। जिसमें युवती के पिता जाकिर खान की मौत हो गई और शिवानी और उसका भाई राज घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद सुभाष वहां से भाग निकला और फिर कुछ देर बाद इंटरनेट मीडिया पर युवती के साथ अपने फोटो डालकर लिखा- प्यार में धोखा, इसलिए ठोका.…।
मामला प्रेम प्रसंग का
बताया जा रहा है कि सुभाष को अपने पिता के निधन के बाद पुलिस विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। उसके द्वारा फायरिंग में पुलिस विभाग से मिली बंदूक का इस्तेमाल किया गया है। सुभाष और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था, दोनों के बीच हुए विवाद के बाद सुभाष ने इस वारदात को अंजाम दिया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

