मंडला
जिले के विकासखंड निवास के ऋषभ कुमार जैन ने कक्षा दसवीं की माध्यमिक शिक्षा मंडल में 500 अंक में 484 अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान पर रहे हैं, बताया गया की ऋषभ निवास नगर में संचालित सेंट एंजिल पब्लिक हाई स्कूल निवास का छात्र हैं वही ऋषभ ने बताया की वह 8 _9 घंटे की पढ़ाई प्रतिदिन करता था भविष्य भविष्य में डॉक्टर बनने का सपना है
पूर्व में सरस्वती विद्यालय का छात्र रहा है क्रिकेट एवं अन्य खेलों में रुचि है अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों सेंट एंजिल पब्लिक हाई स्कूल के डायरेक्टर सुशील उपाध्याय प्रीति उपाध्याय एवं समस्त गुरुजनों के साथ-साथ अपने पिता मुकेश जैन दादा दादी शुभम चंद ,आशा जैन एवं चाचा नितेश जैन को दिया है बताया गया की ऋषभ के पिता कन्या उच्च माध्यमिक शाला निवास के सरकारी शिक्षक के रूप में पदस्थ हैं वही ऋषभ की इस उपलब्धि पर सभी ने शुभकामनाए प्रेषित की हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

