सीहोर में तेंदुए के हमले में पुलिसकर्मी समेत 5 घायल

मध्य प्रदेश राज्य

सीहोर

सीहोर जिले के एक गांव में शुक्रवार को तेंदुआ घुस आया। तेंदुए के हमले में पुलिसकर्मी समेत 5 ग्रामीण घायल हो गए। वन विभाग की टीम ने लोगों की मदद से गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गांव में तेंदुए के घुसने की जानकारी मिलते ही लोगों ने दरवाजा बंद कर खुद को घरों में कैद कर लिया।

जानकारी के अनुसार इछावर थाना क्षेत्र के ग्राम मोया पानी में सुबह ग्रामीण अपने काम में जुटे हुए थे, तभी अचानक एक तेंदुआ गली में नजर आया। तेंदुए को देखकर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। ग्रामीणों को देख तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। वन विभाग के डीएफओ एमएस डावर ने बताया कि तेंदुए के रेस्क्यू के लिए टीम के साथ जुटे हुए हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry