खजुराहो में मुस्कान तिवारी ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा में टॉप टेन में बनाया स्थान

मध्य प्रदेश राज्य

खजुराहो
खजुराहो के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कुमारी मुस्कान तिवारी पिता राममूर्ति तिवारी ने 96 परसेंट अंक अर्जित कर मध्यप्रदेश में 12 वीं बोर्ड की परीक्षा के घोषित परिणामों में टॉप टेन में अपना दसवां स्थान अर्जित किया है ।

कुमारी मुस्कान तिवारी जोकि ग्राम पंचायत अकौना के पूर्व सरपंच राममूर्ति तिवारी की पुत्री हैं उन्होंने अपने इस उपलब्धि के लिए अपने गुरुजनों और पिताजी के लिए समर्पित करते हुए कहा कि इन्हीं की मेहनत और प्रेरणा का परिणाम था जो मध्य प्रदेश की घोषित परीक्षा परिणाम में टॉप टेन में अपना स्थान बना सकीं, उन्होंने पत्रकार राजीव शुक्ला से बात करते हुए कहा कि आने वाले समय में वह एमपीपीएससी की तैयारी करेगी ।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry