मौत की बारातः शादी से लौट रहे तीन की मौत; आरा में दो भाई हादसे के शिकार, गया में बाराती को पीट कर मार डाला

राज्य

बिहार

बिहार में शुक्रवार की रात शादी समारोह में तीन बारातियों की मौत हो गयी। एक घटना आरा में घटी जहां दो भाई सड़क हादसे के शिकार बन गए वहीं दूसरी घटना गया की है। वहां एक बारात में जमकर मारपीट हुई जिसमें गंभीर चोट लगने से एक बाराती की मौत हो गई। पुलिस सभी मामलों की छानबीन कर रही है। सभी के घरों में कोहराम मचा है। भोजपुर जिले में शुक्रवार की देर रात शादी समारोह से लौटने के क्रम में दो बाइक सवार युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। किसी वाहन ने उनकी बाइक को कुचल दिया जिसमें दोनों दम तोड़ दिया। घटना पीरो थाना क्षेत्र के खुटहा-मोपती पथ पर तिवारी लाइन होटल के समीप की है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया।
 

मृतकों की पहचान कर ली गयी है। इनमें सिकरहटा थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी ददन सिंह के 18 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार एवं स्व ओमप्रकाश के 18 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार  शामिल हैं। दोनों लड़के प्रिंस और ओमप्रकाश आपस में चचेरे भाई हैं। मध्य विद्यालय चकिया से इसी वर्ष दोनों भाई मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। दोनों प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए थे।
 
बताया गया है कि गांव से ही हरेराम सिंह के पुत्र विकास की शादी थी। प्रिंस और ओमप्रकाश बाइक से गड़हनी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव बारात गए थे। वापस लौटने के क्रम में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उनकी गाड़ी बुरी तरह से कुचल गई जिसमें उनकी दर्दनाक मौत हो गई। लाइन होटल के पास हादसा होने से इसकी जानकारी लोगों को जल्द हो गई। परिजन भी पहुंच गए।

उधर गया में बारात में जमकर मारपीट हुई जिसमें एक युवक की मौत हो गई। घटना बेलागंज थाना क्षेत्र के नीम चौक गांव की है। मृतक की पहचान कमलेश कुमार के रूप में हुई है। वालह चंदौती थाना क्षेत्र का रहने वाला था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बारात में कमलेश की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज में भेज दिया। बेलागंज थाना पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। कमलेश के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry