सिद्दरमैया सरकार आते ही गई BJP नेता नेतारू की पत्नी की नौकरी, बोम्मई सरकार के नियुक्ति आदेश को लिया वापस

राजनीती

दक्षिण कन्नड़ (कर्नाटक)
 कर्नाटक में नवनियुक्त कांग्रेस सरकार ने दक्षिण कन्नड़ जिले में मारे गए भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण कुमार नेतारू की पत्नी की सरकारी सेवाओं से अस्थायी नियुक्ति आदेश वापस ले लिया है। सूत्रों ने शनिवार को इसकी पुष्टि की है।

कांग्रेस सरकार ने नियुक्ति का आदेश लिया वापस
दरअसल, दिवंगत भाजपा युवा मोर्चा नेता की पत्नी नूतन कुमारी को पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के कार्यालय में अनुबंध आधार पर ग्रुप सी पद की पेशकश की गई थी। उन्होंने ड्यूटी के बारे में बताया और मंगलुरु में काम करने की अपनी प्राथमिकता के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी थी। नूतन कुमारी के अनुरोध के बाद उसे मंगलुरु में उपायुक्त कार्यालय के मुख्यमंत्री राहत कोष अनुभाग में एक सहायक का पद दिया गया था। हालांकि, अब मौजूदा कांग्रेस सरकार ने आदेश को वापस ले लिया है। सूत्रों ने कहा कि जब सरकार बदल जाती है तो अस्थायी कर्मचारियों को आम तौर पर पद छोड़ने के लिए कहा जाता है और नूतन कुमारी के लिए कोई विशेष विचार नहीं किया गया है।

26 जुलाई 2022 को हुई थी हत्या
बता दें कि 26 जुलाई 2022 को भाजपा नेता प्रवीण कुमार नेतारू की हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बदले के चलते प्रवीण कुमार नेतारू की हत्या की गई थी।

नेतारू के समर्थन में चलाया था अभियान
उल्खेनीय है कि हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रवीण कुमार नेतारू के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक अभियान चलाया था। जिसमें पूर्व सीएम बोम्मई से उनकी पत्नी नूतन को सरकारी नौकरी देने का आग्रह किया गया था। साथ ही उनके परिवार के लिए एक घर भी बनवाया गया था।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry