राजनगर/चंद्रनगर
राजनगर एसडीएम अक्षत जैन की बड़ी कार्यवाही, अवैध दुकानों के निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, जी हां आपको बता दें राजनगर तहसील के चंद्रनगर में भू माफियाओं के द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध दुकानों का निर्माण किया गया था जिस पर एसडीएम राजनगर के द्वारा दुकानों को हटाए जाने की कार्यवाही के आदेश जारी किए गए थे आए दिन भू माफियाओं के द्वारा शासन की बेशकीमती जमीनों पर कब्जा कर लिया जाता था लेकिन कोई अधिकारी भू माफिया पर कार्यवाही करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते थे जिससे भू माफियाओं के हौसले दिन प्रतिदिन बढ़ते चले जाते थे लेकिन आज एसडीएम के आदेश से तहसीलदार सतीश वर्मा के द्वारा अवैध दुकानों के निर्माण पर बुलडोजर चलाकर दुकानों को ध्वस्त करने की यह बड़ी कार्यवाही की गई इस दौरान तहसीलदार सतीश वर्मा और बमीठा थाना प्रभारी के बीच तीखी बहस हुई जिसका वीडियो भी वायरल हुआ जिससे भूमाफियाओ में खलबली मची हुई है भू माफियाओं पर इस कार्रवाई से क्षेत्र की आम जनमानस में खुशी की लहर बनी हुई है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

