टीकमगढ़
कुड़ीला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत धसान नदी में 36 वर्षीय मनोज कुमार दीक्षित का शव पानी में उतराता मिला स्थानीय युवक के पचेर द्वारा कुड़ीला पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाशी ली जिसमें आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिला आधार कार्ड के नाम से उसके परिजनों को सूचना दी गई मृतक युवक मनोज दीक्षित उम्र लगभग 36 वर्ष छिदारी का निवासी है और वह छतरपुर में रहता था मौके पर मृतक का पिता वहां पहुंचा और शव की पहचान की वही मृतक मनोज के पिता ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
मनोज के पिता ने बताया कि मनोज ने फोन पर बताया था कि मनोज के ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे हैं और उसके साथ मारपीट भी की है और उसके चचेरे भाई ने बताया कि स्टेटस पर अलविदा लिखे था दरअसल मनोज कुमार दीक्षित की ससुराल नौगांव है और वह अपनी पत्नी को लेने के लिए कुछ दिन पूर्व नौगांव गया था लेकिन उसके ससुराल पक्ष के द्वारा उसके साथ मारपीट की जिसकी सारी आपबीती उसने अपने पिता को सुनाई और वह रोने लगा उसके बाद उसका शव धसान नदी में उतराता मिला है अब यह मामला संदिग्ध है मृतक मनोज दीक्षित ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है यह मामला अभी संदिग्ध बना हुआ है वहीं मृतक के पिता ने मनोज के ससुराल वालों पर आरोप लगाया है मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए खरगापुर सीएससी लाया गया जहां पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के बाद शब को परिजनों को सौंप दिया अब इस मामले में पुलिस ने मनोज की पिता एवं परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और पुलिस जांच में जुट गई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

