हरदा में भीषण कार हादसा, पति-पत्नी समेत जिंदा जले 4 लोग

मध्य प्रदेश राज्य

हरदा

हरदा में बुधवार सुबह एक कार में चार लोग जिंदा जल गए। कार सुबह करीब 7 बजे टिमरनी थाना इलाके के पोखरनी गांव के पास पेड़ से टकरा गई। इसके बाद उसमें आग लग गई। गाड़ी में बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। टिमरनी थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि चारों शव बुरी तरह से जल गए हैं।

कार बरकला चारखेड़ा गांव निवासी अखिलेश पिता महेश कुशवाहा के नाम से रजिस्टर्ड है। इसमें अखिलेश कुशवाहा, राकेश पिता महेश कुशवाहा, शिवानी पति राकेश कुशवाहा और आदर्श पिता गोलू चौधरी सवार थे। सभी वरकला चारखेड़ा गांव के रहने वाले थे और उनकी उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच है। बताया जा रहा है कि राकेश की 6 माह पूर्व शादी हुई थी, उसकी ससुराल नसरुल्लागंज क्षेत्र में है। ये सभी लोग नसरुल्लागंज के दीपगांव में एक शादी समारोह अटेंड करके लौट रहे थे।  पोखरनी गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry