नर्मदा पूजन से प्रियंका MP में करेंगी चुनावी अभियान का आगाज

राजनीती

भोपाल

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जबलपुर आ रही हैं। वे यहां नर्मदा पूजन कर विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगी। नर्मदा पूजन के बाद प्रियंका एक सभा में शामिल होंगी। उनकी सभा में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में ले जाने के लिए प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी जुट गए हैं। प्रदेश भर से 25 हजार से ज्यादा महिला जबलपुर की सभा में शामिल होंगी। प्रियंका गांधी इस सभा में महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी कर सकती हैं। प्रियंका गांधी 12 जून को जबलपुर आ रही हैं। उनके कार्यक्रम में अब नर्मदा पूजन करना भी जुड गया है।

वे जबलपुर आकर पहले जबलपुर के ग्वारी घाट जाएंगी। जहां पर पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ वे पुण्य सलिला मां नर्मदा की पूजा-अर्चना करेगी। यहां पर कांग्रेस की ओर से चुनिंदा नेता और कार्यकर्ता ही मौजूद रहेंगे। इसके बाद वे सभा में शामिल होने के लिए पहुंचेगी। उनकी सभा की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस के कई पदाधिकारी युद्धस्तर पर लगे हुए हैं। महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने का काम किया जा रहा है। महिला कांग्रेस ने भी अपनी पूरी ताकत इस सभा के लिए लगा दी है। वहीं महाकौशल के विधायकों को भी अपने क्षेत्रों से सभा में शामिल होने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने का कहा जा रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry