जगदलपुर
छत्तीसगढ़ के बस्तर में आज कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन है। इसमें शामिल होने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा एक दिन पहले ही बस्तर पहुंचीं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि, चुनाव नजदीक है और हम तैयार हैं। हमारा संगठन मजबूत है। हम एक साथ मिलकर काम करते हैं। इसलिए चुनाव जीतते भी हैं। राज्य में भी चुनाव है, सेंट्रल से लेकर स्थानीय स्तर तक हम पूरी तैयारी कर रहे हैं।
उन्होंने BJP पर तंज कसते हुए कहा कि, उनकी राजनीति अलग है। हम काम करते हैं और वे लोग गलत बात करते हैं, झूठ फैलाते हैं। हम लोगों की सेवा करने में विश्वास रखते हैं, इनके नेता भ्रम फैलाते हैं। बस्तर के किसी भी जाति के लोग हों हमने उनके लिए हमेशा काम किया है। सच्चाई के साथ खड़े होकर लोगों का साथ दिया है। जब प्रियंका गांधी यहां आईं थीं तो यहां के लोगों ने उन्हें अपना खूब प्यार दिया।
भरोसा सम्मेलन को सफल बनाया था। लोगों का विश्वास कांग्रेस पार्टी में है। सैलजा का कहना है कि, जिस किसी भी सिचुएशन में जरूरत होती है तो हमारी पार्टी साथ मिलकर फैसला लेती है। हिमाचल हो या कर्नाटक हमने साथ मिलकर काम किया है। इन दोनों जगह हमारी सरकार बनी है। लेकिन, BJP ने वहां भी जाति, धर्म के आधार पर भ्रम फैलाने का कोई कसर नहीं छोड़ा। लोगों ने हम पर विश्वास रखा और हम जीत दर्ज किए।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

