साला-साली की शादी में आए जीजा की संदिग्ध मौत, लाश देख परिजनों ने पूछा- किसने की हत्या?

राज्य

बिहार  
अथमलगोला लहेरिया टोला गांव में साले की शादी में आए जीजा की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। शव अथमलगोला के सबनीमा मे एनएच किनारे एक ऑटो में था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस से हत्या की शिकायत किए जाने के बाद छानबीन तेज कर दी गयी है। पुलिस जल्द कांड के उद्भेदन की बात कही है।

मृतक बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चिड़ैया गांव निवासी जोगी राय का पुत्र विकास राय (27) था। साले की शादी हो गई थी। शनिवार को साली की भी शादी होनी थी। साली के शादी से पहले ही विकास की संदेहास्पद ढंग से मौत हो गई। हलाकी मृतक के पिता व अन्य परिजनों ने ससुरालवालों पर पीटकर हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया।
 
अथमलगोला प्रभारी थानाधयक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि युवक की मौत कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ठोस कारण की जानकारी मिल पाएगी। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सभी एंगल को ध्यान में रखते हुए छानबीन की जा रही है।  मृतक के परिजनों से पुलिस ने थाने में बयान लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। युवक की अचानक हुई मौत से उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। बताया जाता है कि चार साल पहले ही विकास की शादी हुई थी। उसकी पत्नी और भी बुरा हाल है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry