भाजपा कर्नाटक में पार्टी कार्यकर्ताओं की ‘सुरक्षा’ के लिए हेल्पलाइन शुरू करेगी

राजनीती

बेंगलुरु
भाजपा की कर्नाटक इकाई ने कांग्रेस सरकार के कथित अत्याचारों से भाजपा कार्यकर्ताओं को बचाने के लिए एक हेल्पलाइन शुरू करने का फैसला किया है। यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बेंगलुरु दक्षिण के सांसद और भाजपा के युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि पार्टी जल्द ही राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक हेल्पलाइन शुरू करेगी।

सूर्या ने कहा, हमारे संज्ञान में आया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है, धमकाया जा रहा है और उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। हमारे कार्यकर्ताओं को कांग्रेस सरकार के कानूनी अत्याचारों से बचाने के लिए वकीलों की एक टीम कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, इन सभी कारणों से भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए कर्नाटक में 24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन शुरू की जाएगी। एक टीम को पार्टी के कानूनी प्रकोष्ठ द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry