नई दिल्ली
केन्द्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा कि आज जिस गति से इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने का काम हो रहा है, इसकी चर्चा पूरी दुनिया में है।
मोदी ने भारत को लेकर दुनिया के नजरिए को पूरी तरह से बदल दिया है। देश की सरकार के प्रति आम आदमी का विश्वास बढ़ा है।
मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा कि अकांक्षी जिले प्रोग्राम एक गेम-चेंजर पहल रही है। सरकार अपने नागरिकों के जीवन स्तर को उठाने और समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सीमावर्ती गांवों को चेतन करने का जो प्रयास आज किया जा रहा है, वो विकास की दृष्टि से तो अहम है ही, सुरक्षा की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि मोदी ने पूरे देश के सीमावर्ती गांवों को देश की पंचायतों को और देश के किसानों को अर्थतंत्र के साथ जोड़ दिया है। प्रधानमंत्री के पहले से करोड़ों किसानों को आर्थिक लाभ मिल रहा है। ग्राम पंचायतों को केंद्र सरकार से जोड़ कर आज उन्हें विकास राशि बिना किसी झंझट के मिल रही है, पारदर्शी तरीके से मिल रही है। सरपंच इस बात की तस्दीक करते हैं कि उन्हें करोड़ों-करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए सरकार ने दिए हैं।
केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि किसान कल्याण सुनिश्चित करना और पशु स्वास्थ्य में सुधार करना सरकार की प्राथमिकता रही है। पूरे देश के लिए मोबाइल वेटरनरी यूनिट और केंद्र सरकार के खर्चे से पूरे देश में पशुओं का टीकाकरण करना, ये दोनों बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय थे। उन्होंने कहा कि किसानों के दरवाजे पर पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयां प्रदान की गई हैं। साथ ही, पशुधन टीकाकरण योजना मोदी सरकार की महत्वपूर्ण पहलों में से एक है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व ने पिछले 9 वर्षों में देश को बदल दिया है।
पिछले 9 वर्षों में, 2,000 से अधिक अप्रचलित नियमों और कानूनों को शासन और व्यापार करने में आसानी सुनिश्चित करने के लिए समाप्त कर दिया गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

