बीजेपी नेता विजय गोयल पर महिला से मारपीट का आरोप, AAP ने शेयर किया VIDEO

राजनीती

नई दिल्ली
बीजेपी नेता विजय गोयल एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। इस बार उनपर महिला से मारपीट के आरोप लग रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने एक वीडियो शेयर कर गोयल के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा है। वहीं विजय गोयल ने इस वीडियो को झूठा करार दिया है। गोयल ने कहा कि उन्होंने महिला को थप्पड़ नहीं मारे हैं। यह झूठा प्रोपेगेंडा है।

 बीजेपी नेता विजय गोयल पर महिला से मारपीट का आरोप, AAP ने शेयर किया VIDEO चलिए जानते हैं क्या है मामला? दरअसल, विजय गोयल (Vijay Goel) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे आवारा कुत्तों पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक लड़की और एक लड़का उनका वीडियो रिकार्ड करने लगता है। चर्चा के दौरान किसी ने एक सवाल उठाया कि क्या स्ट्रीट डॉग को खाना नहीं खिलाना चाहिए? इस पर विजय गोयल ने जवाब दिया।

मैंने ऐसा कब कहा? मैंने कहा कि ये जरूरी नहीं है कि रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA)इनको Feeding करवाए। इसके कुछ ही सेकेंड बाद विजय गोयल गुस्से में उठे और वो वीडियो रिकार्ड कर रही एक महिला पर भड़क पड़े। विजय गोयल बोले – आर यू मोर स्मार्ट, जब मैं रिकार्ड नहीं कर रहा हूं तो आप क्यों कर रही हो? इतने में वहां मौजूद लोगों ने कहा कि दूसरे लोग भी तो रिकार्डिंग कर रहे हैं। उन्हें ऐसा करने के लिए तो रोका नहीं? यह वीडियो 4 जून रविवार का बताया जा रहा है। वीडियो माडल टाउन इलाके का है।

आम आदमी पार्टी ने साझा किया VIDEO
वहीं विजय गोयल और भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए आम आदमी पार्टी इस वीडियो को शेयर किया है। आम आदमी पार्टी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि भाजपा का महिला विरोधी चेहरा फिर हुआ बेनकाब! एक सवाल पूछने पर ही बीजेपी नेता विजय गोयल भड़क गए। महिला को मारने के लिए खड़े हो गए।
 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry