‘मुझे बड़ी घटनाओं के संकेत मिलते हैं’, बालासोर रेल हादसे पर बागेश्वर बाबा का दावा, क्या टाल सकते थे दुर्घटना?

देश

गुजरात
ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे को लेकर बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'मुझे बड़ी घटनाओं के संकेत मिलते हैं।' वो अपनी अर्जी देशहित में लगाते हैं, तो उन्हें ऐसी बड़ी घटनाओं के बारे में संकेत मिल जाते हैं।

 रिपोर्ट के मुताबिक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गुजरात के वडोदरा में धार्मिक आयोजनों के लिए गए हुए थे। इसी दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से पत्रकारों ने पूछा कि क्या उन्हें पता था कि ओडिशा के बालासोर रेल हादसा होने वाला है…?

इस सवाल के जवाब में बाबा बागेश्वर ने बड़ा दावा किया है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, 'देश में घटने वाली बड़ी घटनाओं का संकेत उन्हें पहले से ही मिल जाता है। उन्हें ऐसी किसी भी चीज का आभास पहले से हो जाता है।'

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, ''इस हादसे को लेकर मेरा मन बहुत दुखी है। इससे हमें बहुत पीड़ा हुई है और मेरा मन व्यथित है। अब हम अर्जी लगाएंगे कि हादसे में घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।''

क्या ये हादसा टाल सकते थे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री…? इस सवाल के जवाब में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, ''घटना के बारे में पता होना और उसको टालना अलग बात होती है। भगवान कृष्ण को भी महाभारत के बारे में पहले से पता था तो क्या उन्होंने उसको टाल दिया था। हमारी शक्ति बस इशारा कर सकती है, जितनी पवन की स्पीड होती है, वहां तक हमें संकेत दे सकते हैं। हम हमेशा देशहित में अर्जी लगाते हैं।''

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry