मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी को सतपुड़ा भवन में आग की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी दी

मध्य प्रदेश राज्य

प्रधानमंत्री ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात कर सतपुड़ा भवन में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री को आग बुझाने के राज्य सरकार के प्रयासों और केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों- आर्मी, एयरफोर्स,भेल, सीआईएएसएफ, एयरपोर्ट एवम अन्य से मिली मदद से भी अवगत कराया। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री को केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry