मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय फुटबाल टीम को पाकिस्तान पर जीत पर दी बधाई

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सैफ चेंपियनशिप-2023 में भारतीय फुटबाल टीम की पाकिस्तान टीम पर शानदार एवं ऐतिहासिक जीत के लिए खिलाड़ियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि – "भारतीय टीम इसी तरह भविष्य में भी जीत हासिल करते हुए देश का मान बढ़ाती रहे।" मुख्यमंत्री चौहान ने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

भारतीय टीम ने पाकिस्तान टीम को 4-0 से पराजित का टूर्नामेंट में विजयी शुरूआत की। सैफ चेंपियनशिप के ए ग्रुप में भारत, पाकिस्तान, कुवैत और नेपाल की टीम शामिल हैं। भारत आठ बार सैफ कप चेंपियन रहा है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry