महाराष्ट्र के गृहमंत्री फडणवीस ने बुलढ़ाणा बस हादसे की जांच का आदेश दिया

देश

-बस ड्राइवर हिरासत में, मृतक संख्या बढ़कर 26 हुई, पांच को मिली अस्पताल से छुट्टी

मुंबई
 महाराष्ट्र के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रात को हुए बुलढ़ाणा बस हादसे के कारणों की उच्चस्तरीय जांच का आदेश दिया है। फडणवीस ने शनिवार को पत्रकारों को बताया झुलसे और घायल यात्रियों की हालत खतरे से बाहर है। घटना बहुत ही दुखद है। राज्य सरकार पीड़ितों के साथ है।

उन्होंने कहा बस ड्राइवर दानिश शेख इस्माइल शेख को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिला अस्पताल में से पांच लोगों को छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल में इलाज के दौरान एक यात्री ने दम तोड़ दिया। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है।

हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री फडणवीस अपने नियमित कार्यक्रम रद्द कर बुलढ़ाणा रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के आश्रितों को पांच लाख रुपये की मदद की देने घोषणा की है।

यह हादसा शुक्रवार रात करीब एक बजकर 35 मिनट पर बुलढ़ाणा जिले में समृद्धि हाइवे पर पिंपलखुटा फाटा के हुआ है। यहां नागपुर से पुणे जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई और बस में आग लग गई। इस बस में दो चालकों सहित 33 लोग सवार थे। बस चालक दानिश शेख ने पहले बताया था कि बस का अगला टायर निकल गया था। बस जलने के बाद चारों टायर पूर्ववत मिले हैं। इसी वजह से संभावना जताई जा रही है कि चालक को अचानक नींद आने से यह हादसा हुआ। दूसरा ड्राइवर अरविंद मारुति जाधव सो रहा था। उसे मामूली चोट आई है।

बुलढ़ाणा जिले के पुलिस अधीक्षक सुनील कडासने ने कहा है कि शवों का डीएनए टेस्ट कराने के लिए जिला अस्पताल के प्रमुख डॉक्टर से बात की गई है। डीएनए परीक्षण के बाद शव उनके रिश्तेदारों को सौपे जाएंगे।

 

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry