बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर बोला धावा, सेल्समैन से डेढ़ लाख की लूट

मध्य प्रदेश राज्य

खरगोन

खरगोन जिले में शुक्रवार देर शाम चार अज्ञात बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूट की है। बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर 4 राउंड फायर किए जिससे पंप पर काम करने वाला एक कर्मचारी घायल हो गया जिसे बड़वाह के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। लूट की यह घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। पुलिस के मुताबिक हाइवे और आसपास लागे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है साथ ही चेकिंग लगा कर भी आरोपियों को खोजा जा रहा है।

शुक्रवार देर शाम बड़वाह के महेश्वर रोड रत्नपुर फाटे स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने सेल्समैन का पर्स छीन लिया। घटना में सेल्समैन जितेन्द्र पटेल को दो से 3 जगह फायरिंग के दौरान छर्रे लगे हैं। तुरंत ही पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों ने घायल जितेन्द्र को बडवाह के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां अस्पताल में चिकित्सको पर उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी भी मोके पर पहुंची।

घटना पर पेट्रोल पंप संचालक आशीष चौरसिया का कहना है कि पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने उनके और 2 अन्य लोगों के साथ लूट की। बदमाश लगभग एक से डेढ़ लाख रूपये लेकर भाग गए।

इधर मौके पर पंहुचे बड़वाह थाने के टीआई जगदीश गोयल ने बताया कि कुछ लोगों ने पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने गोली चला कर लूट की है जिसमें एक कर्मचारी भी घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में भी कैद हुई है।

पुलिस अन्य जगह के सीसीटीवी भी चेक कर रही है। साथ ही पुलिस आसपास के हाईवे पर स्थित सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने टीम गठित कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है। 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry