जोरदार एंट्री के बाद धीमी हुई मानसून की चाल, बढ़ा तापमान

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

प्रदेश में जोरदार एंट्री के बाद अब मानसून की धीमी चाल तापमान को बढ़ा रही है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से अब इसमें तेजी आने की उम्मीद है। इंदौर, जबलपुर समेत प्रदेश के 21 जिलों में   हैवी रेन यानी भारी बारिश का अलर्ट है। इन जिलों में 4 इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है।  बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होगा। इससे लगातार तीन दिन तक प्रदेश में तेज बारिश का दौर रहेगा।इससे पहले टीकमगढ़, इंदौर जिले में तेज बारिश हुई। वहीं, भोपाल, धार, गुना, रतलाम, उज्जैन, खजुराहो, दमोह, सतना, उमरिया में बारिश का दौर रूक रूक कर चल रहा है।

गरज चमक के साथ छींटे
राजधानी में भी लोकल सिस्टम एक्टिव हो गया है इसके चलते आज शाम को गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं लेकिन तेज बारिश का दौर 24 घंटे बाद ही शुरू होगा।  

मध्यप्रदेश में 3 सिस्टम करा रहे बारिश
अगले 24 घंटों के बारे में मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के रूकने से अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री पहुंच गया है जबकि न्यूनतम 24.2 पर आ गया है। उत्तरप्रदेश, गुजरात के तट और ओडिशा के पास तीन जगह ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचलन जारी है। इस वजह से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। जिससे प्रदेश में बारिश का दौर रूक रूक कर चल रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry